पैरालंपिक खेल शुरू होने में 100 दिन शेष

पैरालंपिक खेल शुरू होने में 100 दिन शेष

पैरालंपिक खेल शुरू होने में 100 दिन शेष
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: May 16, 2021 12:51 pm IST

तोक्यो, 16 मई (एपी) कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए संघर्ष कर रहे जापान ने तोक्यो पैरालंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में 100 दिन बचने पर आयोजित कार्यक्रम में खेलों के सफल आयोजन की प्रतिबद्धता जतायी।

इस कार्यक्रम का आयोजन तोक्यो मेट्रोपोलिटन की सरकारी इमारत में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के साथ किया गया।

तोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके ने उद्घाटन भाषण में कोविड-19 के खिलाफ लड़ने वाले सभी चिकित्सा पेशेवरों और आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मियों को शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा कि तोक्यो पहला शहर बनेगा जहां पैरालंपिक खेलों का आयोजन दूसरी बार होगा।

इस कार्यक्रम में तोक्यो 2020 की अध्यक्ष शिको हाशिमोतो और तोक्यो ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों के मंत्री तमायो मुरुकावा भी मौजूद थे।

हाशिमोतो ने कहा कि पैरालंपिक के सफल आयोजन से ही इन खेलों की समग्र सफलता को आंका जाएगा।

एपी आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में