फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब मोंटपिलियर में कोविड-19 के 12 मामले पाये गये

Ads

फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब मोंटपिलियर में कोविड-19 के 12 मामले पाये गये

  •  
  • Publish Date - October 16, 2020 / 09:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

मोंटपिलियर (फ्रांस), 16 अक्टूबर (एपी) फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब मोंटपिलियर में कोविड-19 के 12 मामले सामने आये हैं जिनमें आठ खिलाड़ी भी शामिल हैं।

क्लब ने बताया कि आठ खिलाड़ियों और स्टाफ के चार सदस्यों का परीक्षण पॉजिटिव आया है। इन सभी को कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपनाये जा रहे प्रोटोकॉल के तहत पृथकवास पर भेज दिया गया है।

क्लब ने मोनाको के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

मोंटपिलियर 20 टीमों के लीग-1 में पांचवें स्थान पर है।

एपी पंत नमिता

नमिता

शीर्ष 5 समाचार