एशियाई क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी 12 सदस्यीय भारतीय टीम

Ads

एशियाई क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी 12 सदस्यीय भारतीय टीम

  •  
  • Publish Date - February 18, 2026 / 06:06 PM IST,
    Updated On - February 18, 2026 / 06:06 PM IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) सेना के हरमनजोत सिंह 12 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल होंगे जो 21 फरवरी से जापान के फुकुओका में होने वाली 18वीं एशियाई क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष बहादुर सिंह सागू ने कहा कि टीम बुधवार को जापान के लिए रवाना होगी।

एएफआई ने पिछले महीने झारखंड के रांची में हुई 60वीं राष्ट्रीय क्रॉस-कंट्री चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम चुनी।

भारतीय खिलाड़ी सीनियर पुरुष, महिला और अंडर-20 ग्रुप में हिस्सा लेंगे।

हरमनजोत पुरुषों की 10 किमी स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

भारतीय टीम:

पुरुष:

10 किमी: हरमनजोत सिंह,

अंडर-20: आठ किमी: आदित्य गुर्जर, अभिनंदन सूर्यवंशी, करण रमेश सरनाडे।

महिला:

10 किमी: नंदनी गुप्ता, उजाला, सोनिया, मुन्नी देवी

अंडर-20: छह किमी: वर्षा, मणि यादव, सोनम कुमारी, आरजू।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर