आई-लीग के अगले सत्र में आईएसएल प्रमोशन की दौड़ में 13 टीमें

Ads

आई-लीग के अगले सत्र में आईएसएल प्रमोशन की दौड़ में 13 टीमें

  •  
  • Publish Date - August 11, 2023 / 09:37 PM IST,
    Updated On - August 11, 2023 / 09:37 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) आई-लीग 2023-24 सत्र के आयोजन में 13 टीमों के बीच राउंड रोबिन चरण में कुल 156 मैच खेले जायेंगे और लीग की अंक तालिका की शीर्ष टीम के पास इंडियन सुपर लीग ़(आईएसएल) में जगह बनाने का मौका होगा।

इस दौरान प्रत्येक टीम 24 मैच खेलेगी, जिसमें से 12 मुकाबले उसके घरेलू मैदान पर होंगे।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की लीग समिति की बैठक में शुक्रवार को यह फैसला किया गया कि लीग के अंत में तालिका के शीर्ष पर रहने वाले क्लब को आई-लीग 2023-24 चैंपियन घोषित किया जाएगा। यह टीम क्लब लाइसेंसिंग मानदंडों को पूरा करने पर  इंडियन सुपर लीग 2024-25 में पदोन्नति की पात्र होगी।

पिछले सत्र के चैंपियन पंजाब एफसी को पहले ही आईएसएल में पदोन्नत किया जा चुका है।

पिछले आई लीग सत्र (2022-23) निचले पायदान पर रही मुंबई केंकरे एफसी और सुदेवा दिल्ली एफसी की जगह इस सत्र में दिल्ली एफसी और शिलांग लाजोंग एफसी  की टीम लेगी।  ये दोनों टीमें 2022-23 में आई-लीग की दूसरी डिवीजन लीग की शीर्ष दो टीमें हैं।

इंटर काशी और नामधारी एफसी को कॉर्पोरेट प्रविष्टियों के रूप में आई-लीग में प्रवेश दिया गया है।

समिति की अध्यक्ष लालनघिंगलोवा हमार ने कहा, ‘‘पहले हमारे पास उचित स्तर की लीग संरचना नहीं थी, लेकिन यह बदल गई है। अब लीग संरचना में आईएसएल, आई-लीग, दूसरी डिवीजन और तीसरी डिवीजन सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।’’

भाषा आनन्द पंत

पंत