दूसरा युवा टेस्ट : कुशाग्र के शतक से भारत अंडर19 की स्थिति मजबूत

Ads

दूसरा युवा टेस्ट : कुशाग्र के शतक से भारत अंडर19 की स्थिति मजबूत

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 06:50 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 06:50 PM IST

कोलंबो, 20 जुलाई (भाषा) कुशाग्र ओझा के नाबाद शतक से भारत अंडर 19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे युवा टेस्ट के पहले दिन सोमवार को खराब शुरूआत के बाद पारी को संभाला ।

भारत ने 65 ओवर में तीन विकेट पर 253 रन बना लिये थे जब खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की ।

ओझा 177 गेंद में 103 रन बनाकर नाबाद रहे । कप्तान यशबर्धन चौहान ने 89 गेंद में 78 रन की पारी खेली जबकि मनल चौहान ने 108 गेंद में 55 रन बनाये ।

भारत के दो विकेट उस समय गिर गए थे जब खाता भी नहीं खुला था । पहले मैच में दोहरा शतक जमाने वाले लक्ष्य रायचंदानी और शतक लगाने वाले सागर विर्क शून्य पर आउट हो गए । इसके बाद ओझा ने पहले यशबर्धन और फिर मनल के साथ उपयोगी साझेदारियां की ।

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था ।

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द

ताजा खबर