कमरों की कमी से 30. 35 भारतीय खिलाड़ी रहे परेशान : अभियान प्रमुख सहदेव यादव

कमरों की कमी से 30. 35 भारतीय खिलाड़ी रहे परेशान : अभियान प्रमुख सहदेव यादव

कमरों की कमी से 30. 35 भारतीय खिलाड़ी रहे परेशान : अभियान प्रमुख सहदेव यादव
Modified Date: September 18, 2026 / 04:25 pm IST
Published Date: September 18, 2026 4:25 pm IST

(अजय मसंद)

नागोया, 18 सितंबर (भाषा ) एशियाई खेलों में भारत के अभियान प्रमुख सहदेव यादव ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें यहां पहुंचकर ही पता चला कि आयोजकों ने 30 से 35 भारतीय खिलाड़ियों को आवास व्यवस्था की सूची से निकाल दिया है जिससे भारत को उनके लिये कमरों का इंतजाम करना पड़ा ।

कई भारतीय खिलाड़ियों को यहां पहुंचने पर रहने की व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा और कमरों के लिसे घंटों इंतजार भी करना पड़ा ।

यादव ने यहां ध्वजारोहण समारोह से इतर कहा ,‘‘ आयोजन समिति ने हमें बताया कि भारत से अपेक्षा से अधिक खिलाड़ी आ गए हैं लेकिन ऐसा नहीं है । हमने उतने ही खिलाड़ी भेजे हैं जितने तय हुए थे । लेकिन उन्होंने कुछ नाम हटा दिया जिनके लिये हमने होटल बुक किये । 30 . 35 खिलाड़ियों को लेकर परेशानी हुई है ।’’

उन्होंने कहा ,‘ हमारी टीम ने फुर्ती दिखाते हुए कमरे बुक किये ।’’

यादव ने कहा कि टीमों के आगमन पर व्यवस्था को लेकर कुप्रबंधन देखने को मिला है लेकिन कहा कि इस स्तर पर आयोजन में ऐसी दिक्कतें आती हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ कुप्रबंधन तो है लेकिन यह बड़ा आयोजन है और ऐसा होता है । हमें इससे आगे देखना है । हमें अपने खिलाड़ियों की समस्याओं का हल करना है और उन्हें रहने के लिये अच्छी जगह देनी है ताकि वे मानसिक और शारीरिक तौर पर अच्छी स्थिति में रहें और पदक जीत सकें ।’’

यादव ने कहा कि सभी भारतीय खिलाड़ियों को अब कमरे मिल चुके हैं और कोई परेशानी नहीं है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ कल रात हमारे दो अभियान उप प्रमुख अलकनंदा अशोक और अंजलि भागवत खिलाड़ियों को लेने हवाई अड्डा गए थे । हमने होटल के 18 कमरे बुक किये हैं और आज 10 और करेंगे जिसमें 30 खिलाड़ी आ सकें ।’’

भाषा

मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में