न्यूजीलैंड के चाय के विश्राम तक बिना किसी नुकसान के 36 रन
न्यूजीलैंड के चाय के विश्राम तक बिना किसी नुकसान के 36 रन
साउथम्पटन, 20 जून (भाषा) न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के तीसरे दिन रविवार को यहां भारत के 217 रन के जवाब में चाय के विश्राम तक बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाये।
बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो पाया था जबकि दूसरे दिन भी 64.4 ओवर ही फेंके जा सके थे। चाय के विश्राम के समय टॉम लैथम 17 और डेवोन कॉनवे 18 रन पर खेल रहे थे।
भारत ने इससे पहले सुबह तीन विकेट पर 146 रन से आगे खेलना शुरू किया और 71 रन जोड़कर बाकी बचे सात विकेट गंवा दिये। न्यूजीलैंड अभी भारत से 181 रन पीछे है।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


