एशियाई अंडर-20 चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी 48 सदस्यीय भारतीय टीम

एशियाई अंडर-20 चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी 48 सदस्यीय भारतीय टीम

एशियाई अंडर-20 चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी 48 सदस्यीय भारतीय टीम
Modified Date: May 13, 2026 / 07:41 pm IST
Published Date: May 13, 2026 7:41 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) लंबी कूद के प्रतिभाशाली एथलीट शाहनवाज खान को 28 मई से हांगकांग में होने वाली एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली 48 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने घरेलू प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बुधवार को टीम का चयन किया।

शाहनवाज के नाम राष्ट्रीय अंडर-20 प्रतियोगिता में 8.23 ​​मीटर का रिकॉर्ड है।

मोहम्मद अशफाक (400 मीटर और रिले), नितिन गुप्ता (5000 मीटर रेस) और पूजा (ऊंची कूद) इस महाद्वीपीय अंडर 20 प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल अन्य प्रमुख एथलीट हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में