भारत-आस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान शुरू होगी ए-लीग

भारत-आस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान शुरू होगी ए-लीग

भारत-आस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान शुरू होगी ए-लीग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: October 15, 2020 5:06 am IST

सिडनी, 15 अक्टूबर (एपी) आस्ट्रेलिया की ए-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता कोविड-19 महामारी से प्रभावित 2019-20 सत्र के समाप्त होने के चार महीने के अंदर दिसंबर से फिर से शुरू होगी।

आस्ट्रेलियाई फुटबॉल महासंघ ने गुरुवार को कहा कि पहली बार ए-लीग और महिला लीग की शुरुआत एक ही दिन 27 दिसंबर को होगी।

फुटबॉल सत्र की शुरुआत ऐसे समय में होगी जबकि आस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच चल रहा होगा।

ए-लीग में 23 सप्ताह में 161 मैच खेले जाएंगे और इसका फाइनल जून में होगा। महिला लीग में 57 मैच होंगे और फाइनल अप्रैल में आयोजित किया जाएगा।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में