नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) भारत के शीर्ष खिलाड़ी अभय सिंह मिस्र के एल गौना में चल रही पीएसए प्लैटिनम प्रतियोगिता एल गौना ओपन स्क्वाश के पुरुष वर्ग के दूसरे दौर में पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम से हार गए।
विश्व में 25वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने सोमवार को खेले गए मैच में अच्छी शुरुआत की थी। उन्होंने विश्व में सातवें नंबर के खिलाड़ी इब्राहिम के खिलाफ पहला और तीसरा गेम जीता, लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए।
मिस्र के छठे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इब्राहिम ने आखिर में यह कड़ा मुकाबला 7-11 11-9 9-11 11-5 11-8 से जीता।
यह मैच 68 मिनट तक चला जिससे इब्राहिम ने खिताब के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।
भाषा
पंत
पंत