बर्मिंघम, दो जून (भाषा) भारत के अभय सिंह और वीर चोटरानी पुरुष वर्ग के दूसरे दौर के मैचों में विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती पेश करने में नाकाम रहे और यहां अपने-अपने मैच हारकर ब्रिटिश ओपन स्क्वाश से बाहर हो गए।
विश्व में 24वें नंबर के खिलाड़ी अभय एक करीबी मुकाबले में मिस्र के विश्व में आठवें नंबर के खिलाड़ी मोहम्मद जकारिया से 9-11, 4-11, 11-7, 10-12 से हार गए।
एक अन्य मैच में विश्व के 40वें नंबर के खिलाड़ी चोटरानी को वेल्श के विश्व में छठे नंबर के खिलाड़ी जोएल मैकिन ने 12-10, 11-9, 11-3 से हराया।
अनाहत सिंह और रमित टंडन पिछले सप्ताह पहले दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
भाषा
पंत
पंत