अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती

Ads

अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 08:34 AM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 09:48 AM IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके कारण बृहस्पतिवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच में उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ है।

शर्मा पिछले दो दिन से यहां अस्पताल में भर्ती हैं।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ‘‘अभिषेक को पेट में संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या का पता लगाने के लिए कुछ जांच की जा रही हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अस्पताल से आज छुट्टी मिलेगी या नहीं लेकिन उनके नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने पर फिलहाल संशय बना हुआ है।’’

भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच में वह मैदान पर मौजूद रहेंगे।

शर्मा (25) रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए थे लेकिन वह अपने बाकी साथियों से काफी पहले ही वहां से चले गए थे।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी