अभिषेक, तिलक, अर्शदीप और राणा आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए टीम में

Ads

अभिषेक, तिलक, अर्शदीप और राणा आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए टीम में

  •  
  • Publish Date - September 14, 2025 / 07:11 PM IST,
    Updated On - September 14, 2025 / 07:11 PM IST

मुंबई, 14 सितंबर (भाषा) सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे के लिये भारत ए टीम में शामिल किया गया है ।

तिलक वर्मा और हर्षित राणा को भी आखिरी दो मैचों के लिये टीम में जगह मिली है ।

ये चारों खिलाड़ी यूएई में एशिया कप खेल रहे हैं और 28 सितंबर को टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भारत ए टीम से जुड़ेंगे ।

दोनों ए टीमें कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेंगी । इससे पहले लखनऊ में चार दिवसीय दो अनधिकृत टेस्ट खेले जायेंगे ।

रजत पाटीदार 30 सितंबर को पहले मैच में भारत ए के कप्तान होंगे । बाकी दो मैचों में तिलक वर्मा कप्तानी करेंगे ।

अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने पहले वनडे के लिये 13 और दूसरे तीसरे वनडे के लिये 15 खिलाड़ियों को चुना है ।

भारत ए टीम :

पहले वनडे के लिये : रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, निशांत सिंधू, गुरजपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल, प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह ।

दूसरे और तीसरे वनडे के लिये : तिलक वर्मा (कप्तान ), रजत पाटीदार, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विपराज निगम, निशांत सिंधू, गुरजपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर