तदर्थ समिति ने डब्ल्यूएफआई का प्रभार संभाला

Ads

तदर्थ समिति ने डब्ल्यूएफआई का प्रभार संभाला

  •  
  • Publish Date - May 4, 2023 / 10:18 PM IST,
    Updated On - May 4, 2023 / 10:18 PM IST

नयी दिल्ली, चार मई ( भाषा ) भारतीय ओलंपिक संघ की तदर्थ समिति ने विवादों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ का कार्यभार बृहस्पतिवार को संभाल लिया ।

खेल मंत्रालय ने आईओए को डब्ल्यूएफआई के कामकाज के संचालन के लिये तदर्थ समिति के गठन का निर्देश दिया था । इसके साथ ही समिति के गठन के 45 दिन के भीतर चुनाव कराने के भी निर्देश दिये गए हैं । समिति का गठन पिछले महीने हुआ था ।

समिति के सदस्य भूपिंदर सिंह बाजवा ने कहा ,‘‘ हमने आज बस कार्यभार संभाला । कोई फैसला नहीं लिया गया ।’’

पूर्व राइफल निशानेबाज सुमा शिरूर भी समिति में है ।

भाषा मोना

मोना