अदित फाउंडर्स कप में संयुक्त 47वें स्थान पर

Ads

अदित फाउंडर्स कप में संयुक्त 47वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - May 13, 2022 / 04:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

न्यू जर्सी, 13 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने फाउंडर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन एक अंडर 71 का स्कोर बनाया जिससे वह संयुक्त 47वें स्थान पर हैं।

अदिति ने तीसरे और चौथे होल में बोगी से शुरुआत की जिससे वह दो ओवर पर आ गयी। इसके बाद उन्होंने पांचवें, सातवें, नौवें, 12वें और 15वें होल में बर्डी बनायी जिससे उनका स्कोर तीन अंडर हो गया।

अदिति पहले दौर का अच्छा अंत नहीं कर पायी तथा 16वें और 17वें होल में बोगी करने से आखिर में उनका स्कोर एक अंडर रहा।

मेगडेलीन सैगस्ट्रोम ने नौ अंडर 63 का स्कोर बनाया जिससे उन्होंने मेगान खांग पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है।

भाषा पंत नमिता

नमिता