अदिति और दीक्षा ने अमुंडी चैम्पियनशिप के शुरूआती दिन निराश किया

Ads

अदिति और दीक्षा ने अमुंडी चैम्पियनशिप के शुरूआती दिन निराश किया

  •  
  • Publish Date - July 12, 2024 / 06:19 PM IST,
    Updated On - July 12, 2024 / 06:19 PM IST

एवियन ले बेंस (फ्रांस), 12 जुलाई (भाषा) भारतीय ओलंपिक दल की गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने अमुंडी एवियन चैम्पियनशिप के शुरूआती दिन निराशाजनक शुरूआत की।

अदिति ने महिलाओं के सर्किट के इस मेजर टूर्नामेंट में इवन पार 71 का कार्ड बनाया जिससे वह संयुक्त 52वें स्थान पर बनी हुई हैं।

दीक्षा ने पांच ओवर 76 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 120वें स्थान पर मौजूद हैं।

30 से ज्यादा मेजर खेल चुकी अदिति ने 12 होल में दो बर्डी लगायी जिससे वह दो अंडर पर थीं। लेकिन वह 13वें और 14वें होल में लगातार बोगी कर बैठीं जिससे वह संयुक्त 52वें स्थान पर खिसक गयीं।

दीक्षा ने पहले नौ होल में एक बर्डी, दो बोगी और एक डबल बोगी लगायी जिससे वह 18वें स्थान पर थीं। दूसरे नौ होल में उन्होंने बस एक बर्डी लगायी और एक डबल बोगी की। इससे वह दो बर्डी, चार बोगी और दो डबल बोगी से निराशाजनक स्थान पर बनी हुई हैं।

भाषा नमिता पंत

पंत

ताजा खबर