बेलमोंट, 16 जून ( भाषा ) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक मेजर एलपीजीए क्लासिक के दूसरे दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गयी।
इस सत्र में शानदार लय में चल रही अदिति ने शुरुआती दौर में चार अंडर का कार्ड खेला था जिससे उनका कुल स्कोर नौ अंडर का है।
वह तालिका में शीर्ष पर काबिज जापान की अयाका फुरे से दो शॉट पीछे है। अयाका ने दूसरे दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला और उनका कुल स्कोर 11 अंडर है।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर