अदिति ने कट हासिल किया, दीक्षा बाहर

Ads

अदिति ने कट हासिल किया, दीक्षा बाहर

  •  
  • Publish Date - July 13, 2024 / 03:19 PM IST,
    Updated On - July 13, 2024 / 03:19 PM IST

एवियन ले बेंस, 13 जुलाई (भाषा) भारतीय ओलंपिक दल की महिला गोल्फर अदिति अशोक ने यहां अमुंडी एवियन चैम्पियनशिप में कट में प्रवेश किया जबकि हमवतन दीक्षा डागर ने चिकित्सीय आधार पर दूसरे दौर से हटने का फैसला किया।

खराब मौसम में बिजली चमकने के कारण दिन का खेल निलंबित कर दिया गया।

अदिति ने पहले दौर के 71 के कार्ड खेला था और वह दूसरे दौर में एक अंडर 70 के कार्ड से 36 होल में एक अंडर पर बनी हुई थीं।

इससे वह बीती रात संयुक्त 52वें स्थान से संयुक्त 44वें स्थान पर पहुंच गयीं।

अभी हालांकि दूसरे दौर का खेल पूरा होना बाकी है।

दीक्षा ने पहले दौर में 76 का कार्ड बनाया था लेकिन चिकित्सीय आधार पर उन्होंने हटने का फैसला किया।

भाषा नमिता मोना

मोना