अदिति संयुक्त 33वें और दीक्षा संयुक्त 81वें स्थान पर
अदिति संयुक्त 33वें और दीक्षा संयुक्त 81वें स्थान पर
वाल्टन हीथ (ब्रिटेन), 11 अगस्त (भाषा) भारत की अदिति अशोक यहां महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के शुरुआती दौर के बाद इवन-पार 72 के स्कोर के साथ संयुक्त 33वें, जबकि हमवतन दीक्षा डागर 74 का कार्ड खेलकर संयुक्त 81वें स्थान पर हैं।
अदिति ने पहले दौर में इवन पार 72 का स्कोर किया और कट में जगह बनाने के मामले में बेहतर स्थिति में है।
दीक्षा ने 74 का कार्ड खेला और कट में जगह बनाने के लिए उन्हें दूसरे दौर में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। कट के एक ओवर के स्कोर रहने की संभावना है।
भाषा आनन्द पंत
पंत

Facebook


