अदिति दुबई मूनलाइट क्लासिक गोल्फ में संयुक्त 13वें स्थान पर

Ads

अदिति दुबई मूनलाइट क्लासिक गोल्फ में संयुक्त 13वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - October 30, 2021 / 12:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

दुबई, 30 अक्टूबर ( भाषा ) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दुबई मूनलाइट क्लासिक के आखिरी दौर में 69 के स्कोर के साथ संयुक्त 13वें स्थान पर रही ।

तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही अदिति ने लेडीज यूरोपीय टूर के इस टूर्नामेंट के पहले दो दिन 69 और 71 स्कोर किया ।

भारत की त्वेसा मलिक ने 70 . 71 . 71 स्कोर करके संयुक्त 19वां स्थान हासिल किया । वहीं दीक्षा डागर पहले दो दिन 72 . 71 स्कोर के बाद संयुक्त 24वें स्थान पर है ।

अदिति और दीक्षा ने पांच पांच बर्डी लगाये और दो दो बोगी किये । त्वेसा ने पांच बर्डी लगाये और चार बोगी किये ।

इंग्लैंड की ब्रोंटे लॉ ने आठ अंडर 64 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की ।

भाषा

मोना

मोना