अदिति संयुक्त 29वें और दीक्षा संयुक्त 49वें स्थान पर रहीं

अदिति संयुक्त 29वें और दीक्षा संयुक्त 49वें स्थान पर रहीं

अदिति संयुक्त 29वें और दीक्षा संयुक्त 49वें स्थान पर रहीं
Modified Date: August 10, 2024 / 10:55 pm IST
Published Date: August 10, 2024 10:55 pm IST

 पेरिस, 10 अगस्त (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक (68) और दीक्षा डागर (78) ने शनिवार को यहां पेरिस ओलंपिक के चौथे दौर के बाद अपना अभियान को क्रमश: संयुक्त 29वें और 49वें स्थान खत्म किया।

तोक्यो ओलंपिक में मामूली अंतर से पदक से चूकने वाली अदिति ने आखिरी दौर में चार अंडर का स्कोर किया लेकिन शुक्रवार को खराब कार्ड के बाद उनके लिए यह वापसी करना काफी मुश्किल था। उनका कुल स्कोर दो ओवर का रहा।

दीक्षा ने लगातार दूसरे दिन निराशाजनक प्रदर्शन किया। शुक्रवार को आठ ओवर को कार्ड खेलने वाली इस खिलाड़ी ने शनिवार को छह ओवर का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर 13 ओवर का रहा।

ओलंपिक में इससे पहले दो बार की पदक विजेता न्यूजीलैंड की लिडिया को (71) ने कुल 10 अंडर के स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में