तीसरे दौर में अदिति का खराब प्रदर्शन
तीसरे दौर में अदिति का खराब प्रदर्शन
रेंचो मिराज (कैलीफोर्निया), चार अप्रैल (भाषा) भारत की अदिति अशोक तीसरे दौर में तीन ओवर 75 के लचर प्रदर्शन के साथ यहां एएनए इंस्पिरेशन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 70वें स्थान पर खिसक गई।
पहले दो दौर में 73 और 72 का स्कोर बनाने वाली अदिति का कुल स्कोर चार ओवर 220 है।
अदिति ने शनिवार को तीसरे दौर में एक बर्डी की लेकिन वह चार बोगी भी कर गईं।
थाईलैंड की पैटी तेवातनाकित ने अंतिम दौर से पहले शीर्ष पर पांच शॉट की मजबूत बढ़त बना ली है।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


