आडवाणी ग्रुप में शीर्ष पर, एशियाई स्नूकर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया

Ads

आडवाणी ग्रुप में शीर्ष पर, एशियाई स्नूकर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया

  •  
  • Publish Date - March 15, 2022 / 05:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

दोहा, 15 मार्च (भाषा) गत चैंपियन पंकज आडवाणी ने ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए मंगलवार को यहां एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर गाए।

आडवाणी ने हाल में विश्व चैंपियन बने पाकिस्तान के अहसन रमजान को 4-1 से हराया।

बयान के अनुसार अहसन ने पहले फ्रेम में बढ़त बनाई लेकिन आडवाणी ने इसे 73-38 से जीत लिया।

दूसरे फ्रेम में आडवाणी ने 50 अंक के ब्रेक के साथ 2-0 की बढ़त बनाई।

अहसन ने अगले फ्रेम में 58 के ब्रेक के साथ वापसी करते हुए स्कोर 1-2 किया लेकिन आडवाणी ने 102 के शतकीय ब्रेक के साथ 3-1 की बढ़ बना ली।

आडवाणी ने पांचवां फ्रेम जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।

भाषा सुधीर मोना

मोना