फालोऑन मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन चाय के विश्राम तक 35 रन पर दो विकेट गंवाये

फालोऑन मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन चाय के विश्राम तक 35 रन पर दो विकेट गंवाये

फालोऑन मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन चाय के विश्राम तक 35 रन पर दो विकेट गंवाये
Modified Date: October 12, 2025 / 02:24 pm IST
Published Date: October 12, 2025 2:24 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन फालोऑन खेलने के लिए मजबूर किये जाने के बाद  रविवार को चाय के विश्राम तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 35 रन बना लिए।

वेस्टइंडीज अभी भारत से 235 रन पीछे है। भारत ने पहली पारी को पांच विकेट पर 518 रन पर घोषित करने के बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी को 248 रन पर समेट दिया था।

मेजबान टीम ने पहली पारी में 270 रनों की बढ़त हासिल की और वेस्टइंडीज को दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर एलिस अथानजे (सात) के बोल्ड होते ही अंपायरों ने चाय के विश्राम की घोषणा कर दी। इससे पहले मोहम्मद सिराज ने तेगनारायण चंद्रपॉल (10) को गिल के हाथों कैच कराया।  

इस समय सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में