आइजोल एफसी ने गोकुलम केरला एफसी को 2-0 से हराया

आइजोल एफसी ने गोकुलम केरला एफसी को 2-0 से हराया

आइजोल एफसी ने गोकुलम केरला एफसी को 2-0 से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: January 20, 2021 12:56 pm IST

कोलकाता, 20 जनवरी (भाषा) पूर्व चैम्पियन आइजोल एफसी ने बुधवार को यहां गोकुलम केरला एफसी को 2-0 से हराकर आई लीग फुटबाल प्रतियोगिता के इस सत्र में पहली जीत दर्ज की।

उसके लिये मालसावमजुआला ने 40वें मिनट और लालरामाविया ने 76वें मिनट में गोल दागे।

आइजोल एफसी ने आक्रामक शुरूआत की और वह तीसरे ही मिनट में बढ़त बना सकती थी लेकिन लालरेमसांगा के हेडर को प्रतिद्वंद्वी टीम के गोलकीपर ने रोक दिया।

लेकिन आइजोल ने दोनो हाफ में एक एक गोल से जीत हासिल की और तीन अंक अपने खाते में डाले।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में