अजीत चमके, यू मुम्बा ने पटना पाइरेट्स पर दो अंक से जीत दर्ज की

Ads

अजीत चमके, यू मुम्बा ने पटना पाइरेट्स पर दो अंक से जीत दर्ज की

  •  
  • Publish Date - November 6, 2024 / 09:55 PM IST,
    Updated On - November 6, 2024 / 09:55 PM IST

हैदराबाद, छह नवंबर (भाषा) अजीत चव्हाण के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यू मुम्बा ने बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में पटना पाइरेट्स पर 42-40 की रोमांचक जीत दर्ज की।

अजीत ने 18 रेड में 19 अंक जुटाये जबकि पटना पाइरेट्स के लिए देवांक दलाल ने 15 अंक हासिल किये।

हाफ टाइम तक अजीत के सुपर रेड की बदौलत यू मुम्बा 24-21 से बढ़त बनाये थी।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर