अजीतेश संधू ने चार अंडर 66 के कार्ड से मजबूत शुरूआत की

Ads

अजीतेश संधू ने चार अंडर 66 के कार्ड से मजबूत शुरूआत की

  •  
  • Publish Date - April 22, 2021 / 04:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

ग्रैन कैनरिया (स्पेन), 22 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर अजीतेश संधू ने यहां ग्रैन कैनरिया लोपेसान ओपन के पहले दौर में चार अंडर 66 का शानदार कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 16वें स्थान पर बने हुए थे।

हालांकि अभी पहले दौर का खेल खत्म नहीं हुआ है। पिछले हफ्ते एक साल से भी ज्यादा समय बाद भारत के बाहर पहला टूर्नामेंट खेलने वाले संधू ने कट हासिल किया था।

उन्होंने पहले दौर में यहां पांच बर्डी लगायी और एक बोगी कर शानदार प्रदर्शन किया।

अन्य भारतीयों में एसएसपी चौरिसया ने छह बोगी और दो बर्डी से निराशाजनक चार ओवर 74 का कार्ड खेला। शुभंकर शर्मा 11 होल में तीन अंडर पर थे जबकि गगनजीत भुल्लर 12 होल में इवन पार थे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर