अल फुरसान ने मैग्नम ग्रुप से केरल ब्लास्टर्स एफसी का अधिग्रहण किया
अल फुरसान ने मैग्नम ग्रुप से केरल ब्लास्टर्स एफसी का अधिग्रहण किया
कोच्चि, 29 सितंबर (भाषा) यूएई स्थित खेल एवं खेल प्रोद्योगिकी समूह अल फुरसान ने मंगलवार को मैग्नम ग्रुप से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल क्लब केरल ब्लास्टर्स एफसी के अधिग्रहण की घोषणा की। समूह का नेतृत्व शेख अहमद बिन फैसल अल कासिमी कर रहे हैं।
अंतिम समझौते के तहत अल फुरसान आठ महीने की अवधि में चरणबद्ध तरीके से क्लब का शत प्रतिशत स्वामित्व हासिल करेगा। यह प्रक्रिया 2026-27 सत्र के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। हालांकि यह संबंधित नियामकीय और लीग संबंधी आवश्यकताओं के अधीन होगी।
केरल ब्लास्टर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिक चटर्जी ने स्वामित्व में बदलाव को क्लब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया और प्रशंसकों से अपना समर्थन जारी रखने का आग्रह किया।
भाषा सुधीर मोना
मोना

Facebook


