ईटीपीएल में ग्लासगो कॉस्मिक्स की अगुवाई करेंगे एलन और लिविंगस्टोन
ईटीपीएल में ग्लासगो कॉस्मिक्स की अगुवाई करेंगे एलन और लिविंगस्टोन
ग्लास्गो, 23 मई (भाषा) इंग्लैंड के पूर्व स्टार लियाम लिविंगस्टोन और न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन पहली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में ग्लास्गो कॉस्मिक्स के अभियान की अगुवाई करेंगे।
फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
टीम में ऑस्ट्रेलिया के जोश फिलिप और मोइसेस हेनरिक्स, श्रीलंका के ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस, दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी और केशव महाराज, नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस और अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन और सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्सी फ्रेंचाइजी में स्थानीय खिलाड़ी होंगे।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


