एलन, रघुवंशी और ग्रीन के अर्धशतक, केकेआर ने बनाए दो विकेट पर 247 रन

Ads

एलन, रघुवंशी और ग्रीन के अर्धशतक, केकेआर ने बनाए दो विकेट पर 247 रन

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 09:18 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 09:18 PM IST

कोलकाता, 16 मई (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने फिन एलन (93 रन), अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 82 रन) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 52 रन) के अर्धशतकों से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दो विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

एलन और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 95 रन की भागीदारी की। फिर रघुवंशी और ग्रीन ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंद में 108 रन की नाबाद साझेदारी निभाई।

गुजरात टाइटन्स के लिए मोहम्मद सिराज और साई किशोर को एक एक विकेट मिला।

भाषा नमिता

नमिता