पहले दौर के बाद अमनदीप संयुक्त पांचवें स्थान पर

Ads

पहले दौर के बाद अमनदीप संयुक्त पांचवें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - October 8, 2021 / 07:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

टोरेट्स (फ्रांस), आठ अक्टूबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल लेडीज यूरोपीय एक्सेस सीरीज टूर के टेरे ब्लांचे लेडीज ओपन के पहले दिन एक अंडर 71 के स्कोर से संयुक्त पांचवें स्थान पर चल रही हैं।

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय वाणी कपूर (77) संयुक्त 52वें स्थान पर हैं।

अमनदीप ने चार बर्डी की लेकिन वह तीन बोगी भी कर गई जिससे उनका स्कोर एक अंडर रहा।

अगस्त में पेशेवर बनी स्वीडन की लिन ग्रांट ने 68 के स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त बना रखी है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता