अमनदीप ने पांचवें चरण का खिताब जीता

Ads

अमनदीप ने पांचवें चरण का खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - March 8, 2024 / 08:10 PM IST,
    Updated On - March 8, 2024 / 08:10 PM IST

गुरुग्राम, आठ मार्च (भाषा) अमनदीप द्राल ने चार शॉट की अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए शुक्रवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के पांचवें चरण का खिताब जीता।

अमनदीप ने अपना पिछला खिताब 13 महीने पहले जीता था। उन्होंने यहां आखिरी दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला और इस तरह से उनका कुल स्कोर 10 अंडर 278 रहा।

गौरिका विश्नोई ने 6 अंडर 282 के कुल स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

खुशी खानिजाऊ (73) तीन अंडर 285 के कुल स्कोर साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि हिताशी बख्शी (72) और रिधिमा दिलावरी (74) शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रही।

भाषा

पंत

पंत