अनिमेश ने रोमांच से भरी सेमीफाइनल हीट रेस में 100 मी दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बरकरार रखा

Ads

अनिमेश ने रोमांच से भरी सेमीफाइनल हीट रेस में 100 मी दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बरकरार रखा

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 08:19 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 08:19 PM IST

रांची, 22 मई (भाषा) अनिमेष कुजुर ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के पहले दिन नाटकीय घटनाक्रम के बीच पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड फिर से हासिल कर लिया।

पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में कुछ ही मिनटों के भीतर राष्ट्रीय रिकॉर्ड दो बार टूटा। पहली सेमीफाइनल हीट में गुरिंदरवीर सिंह ने अनिमेष के 10 महीने पुराने 10.18 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 10.17 सेकंड का समय निकाला। लेकिन यह रिकॉर्ड कुछ ही मिनट टिक पाया क्योंकि दूसरी सेमीफाइनल हीट में अनिमेष ने 10.15 सेकंड का समय निकालकर फिर से राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

अब शनिवार को फाइनल में गुरिंदरवीर और अनिमेष के बीच एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

ओडिशा का प्रतिनिधित्व कर रहे अनिमेष ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा तय 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के क्वालीफिकेशन मानक 10.16 सेकंड को भी पार कर लिया।

सुबह के सत्र में दीपक भट्ट ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ 29 मिनट 42.93 सेकंड के साधारण समय के साथ जीती। वहीं कर्नाटक के शिवाजी एम को गर्म मौसम में हुई कठिन दौड़ के दौरान ‘डिहाइड्रेशन’ की समस्या हुई जिसके बाद टीम कोचों ने उनकी मदद की।

महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में रवीना गायकवाड़ ने 35:30.98 के समय के साथ जीत हासिल की जो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के क्वालीफिकेशन मानक 31:14.14 से काफी पीछे रहा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द