अरविंद चितंबरम की शारजाह मास्टर्स शंतरज में संयुक्त बढ़त कायम

Ads

अरविंद चितंबरम की शारजाह मास्टर्स शंतरज में संयुक्त बढ़त कायम

  •  
  • Publish Date - May 18, 2024 / 08:07 PM IST,
    Updated On - May 18, 2024 / 08:07 PM IST

शारजाह, 18 मई (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चितंबरम ने शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में ईरान के अमीन तबाताबाएई से ड्रा खेलकर संयुक्त बढ़त बरकरार रखी।

चितंबरम के संभावित चार में से 3.5 अंक हैं और वह स्थानीय स्टार ए आर सलेह सलेम और अमेरिका के हंस मोके निमान के साथ संयुक्त बढ़त बनाये हैं।

इस 52,000 डॉलर पुरस्कार राशि के टूर्नामेंट में अभी पांच दौर और खेले जाने हैं।

शीर्ष वरीय और भारत के सातवीं रैंकिंग के अर्जुन एरिगेसी ने अर्मेनिया के मैनुअल पेट्रोसयान पर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

अर्जुन के साथ हमवतन अभिमन्य पुराणिक और संकल्प गुप्ता के भी तीन तीन अंक हैं जिन्होंने क्रमश: अमेरिका के सैक शंकलैंड और रूस के वोलोदर मुर्जिन से ड्रा खेला।

भाषा नमिता

नमिता