तलवारबाज तनिष्का और प्राची ने सीनियर विश्व चैंपियनशिप में मुख्य एलिमिनेशन ड्रॉ में जगह बनाई

Ads

तलवारबाज तनिष्का और प्राची ने सीनियर विश्व चैंपियनशिप में मुख्य एलिमिनेशन ड्रॉ में जगह बनाई

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 04:35 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 04:35 PM IST

हांगकांग, 22 जुलाई (भाषा) भारतीय तलवारबाज तनिष्का खत्री और प्राची लोहान इतिहास रचते हुए बुधवार को यहां सीनियर विश्व तलवारबाजी चैंपियनशिप में 64 खिलाड़ियों के मुख्य एलिमिनेशन ड्रॉ में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला एपी खिलाड़ी बनीं।

नौ दिवसीय चैंपियशिप के पहले दिन प्रतिस्पर्धा करते हुए तनिष्का और प्राची ने राउंड रोबिन पूल और शुरुआती एलिमिनेशन दौर की बाधा को पार करते हुए मुख्य एलिमिनेशन ड्रॉ मे जगह बनाई जो भारतीय तलवारबाजी के लिए अहम उपलब्धि है।

ये दोनों अब 25 जुलाई को 64 खिलाड़ियों के एलिमिनेशन ड्रॉ में चुनौती पेश करेंगी जहां उनका लक्ष्य शीर्ष 32 खिलाड़ियों में जगह बनाना होगा।

पुरुष व्यक्तिगत फॉयल स्पर्धा में सचिन 107वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय खिलाड़ी रहे। आदित्य ने 137वां, सेनासम हेमाश सिंह ने 143वां और तेजस मनोज पाटिल ने 149वां स्थान हासिल किया। कोई भारतीय तलवारबाज मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना पाया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

ताजा खबर