हैदराबाद, 22 जनवरी (भाषा) गत चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग में बंगाल वॉरियर्स पर 42-25 से जीत हासिल की।
अर्जुन देशवाल (15 रेड अंक) और अंकुश (छह टैकल अंक) मैच के स्टार रहे। इन दोनों के दमखम से जयपुर की टीम ने अपनी जीत के सिलसिला सात मैचों तक बढ़ा दिया।
अर्जुन का यह लगातार सातवां ‘सुपर 10’ है।
इस जीत से जयपुर की टीम ने तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की जबकि बंगाल वॉरियर्स छठे पायदान पर है।
भाषा आनन्द
आनन्द