अर्जुन, हर्ष और गुकेश दिल्ली अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज

Ads

अर्जुन, हर्ष और गुकेश दिल्ली अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज

  •  
  • Publish Date - March 27, 2022 / 07:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) शीर्ष वरीयता प्राप्त अर्जुन एरिगैसी, हर्ष भरतकोटि और डी गुकेश रविवार को यहां दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के 19वें संस्करण में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज ंहै।

टूर्नामेंट में अब सिर्फ दो दौर का खेल बचा है और यह रोमांचक समापन की ओर बढ़ रहा है जिसमें भारत के तीन खिलाड़ी अब सात अंकों के साथ तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

रविवार को आठवें दौर के मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली जहां एरिगैसी ने पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन ललित बाबू एम आर को 28 चाल में हरा दिया।

इस बीच, हर्ष ने  रूस के दूसरे वरीयता प्राप्त ग्रैंडमास्टर पावेल पोंकराटोव को 58 चालों में हराकर उलटफेर किया।

ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल करने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के भारतीय गुकेश ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने कार्तिक वेंकटरमन को सिर्फ 29 चालों में शिकस्त दी।

गत चैंपियन अभिजीत गुप्ता, पांचवीं वरीयता प्राप्त सेतुरमन एसपी, अंतरराष्ट्रीय मास्टर नीलेश साहा और ईरान के फिडे मास्टर कियान सैयद पूरमोसावी  शीर्ष पर काबिज खिलाड़ियों से आधे अंक की दूरी पर संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर है।

भाषा आनन्द पंत

पंत