सेना ने बंगाल को 2-1 से हराया

Ads

सेना ने बंगाल को 2-1 से हराया

  •  
  • Publish Date - February 13, 2023 / 10:12 PM IST,
    Updated On - February 13, 2023 / 10:12 PM IST

भुवनेश्वर, 13 फरवरी (भाषा) सेना ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सोमवार को यहां संतोष ट्राफी के लिये खेली जा रही 76वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के मैच में बंगाल को 2-1 से शिकस्त दी।

नारो हरी श्रेष्ठ ने कई बार की चैम्पियन बंगाल को 14वें मिनट में आगे कर दिया।

लेकिन सेना ने पी क्रिस्टोफर कामेई के 41वें मिनट में और बिकास थापा के 82वें मिनट में किये गये गोल से अपनी टीम को तीन अंक दिलाये।

भाषा नमिता

नमिता