मुंबई, चार जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को वायरल बुखार और सर्दी की शिकायत के बाद ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराए गए उपमुख्यमंत्री को चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है।
उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि शिंदे को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
भाषा शफीक रंजन
रंजन