फुटबॉल कोच की तरह हैं आशीष नेहरा : हरभजन

फुटबॉल कोच की तरह हैं आशीष नेहरा : हरभजन

फुटबॉल कोच की तरह हैं आशीष नेहरा : हरभजन
Modified Date: April 18, 2026 / 03:31 pm IST
Published Date: April 18, 2026 3:31 pm IST

मुंबई, 18 अप्रैल (भाषा) भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा फुटबॉल कोच की तरह है और उन्होंने टीम में एकजुटता भरी है ।

हरभजन ने जियोस्टार से कहा कि खिलाड़ियों से नेहरा का लगातार संवाद और खेल की गहरी समझ ने गुजरात टाइटंस की सफलता में अहम भूमिका निभाई है ।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ आशीष नेहरा अकेला ऐसा इंसान है जो कहीं भी, कभी भी माहौल को सहज बना सकते हैं । वह जहां भी जाते हैं , अपने आसपास सभी लोगों को सहज बना देते हैं ।’’

मैचों के दौरान नेहरा की भूमिका के बारे में हरभजन ने कहा ,‘‘ वह फुटबॉल कोच की तरह है । कभी भी शांत नहीं बैठता । पूरे मैच में किसी खिलाड़ी को पकड़कर उससे बात करता रहेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ नेहरा जी को खेल की गहरी समझ है और गुजरात टाइटंस के साथ उसने जो काम किया है, वह सराहनीय है ।’’

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में