भारतीय टीम को गलतियों से बचकर करनी होगी वापसी

भारतीय टीम को गलतियों से बचकर करनी होगी वापसी

भारतीय टीम को गलतियों से बचकर करनी होगी वापसी
Modified Date: September 22, 2026 / 11:25 am IST
Published Date: September 22, 2026 11:25 am IST

समरकंद (उज़्बेकिस्तान), 22 सितंबर (भाषा) पिछले दौर में मेजबान उज़्बेकिस्तान से हार का सामना करने वाले भारत को अगर शतरंज ओलंपियाड में अपना खिताब बरकरार रखना है तो उसे अपने खेल की समीक्षा करनी होगी और गलतियों से बचना होगा।

भारतीय टीम छह दौर के बाद 10 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज उज़्बेकिस्तान से दो अंक पीछे है। चीन और आर्मेनिया भी 11 अंकों के साथ उससे आगे हैं। मंगलवार को विश्राम का दिन है। इसके बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड का सामना करना है।

उज्बेकिस्तान के खिलाफ तीन मैच ड्रॉ रहे थे लेकिन तीसरे बोर्ड पर निहाल सरीन की हार उसे भारी पड़ गई। उन्हें नोदिरबेक याकुब्बोएव ने हराया। इस हार से भारत संयुक्त चौथे स्थान पर खिसक गया।

सरीन ने इससे पहले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था जबकि शीर्ष बोर्ड पर खेल रहे आर प्रज्ञाननंदा और दूसरे बोर्ड पर खेल रहे अर्जुन एरिगैसी संघर्ष कर रहे थे।

भारतीय टीम को आगे जर्मनी और अमेरिका की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अगर वह इन मैच में जीत हासिल कर लेती है तो स्वर्ण पदक भले ही न मिले लेकिन वह पोडियम तक पहुंच सकती है।

मेजबान उज्बेकिस्तान ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और अगर वह अपनी लय बरकरार रखता है तो उसे चैंपियन बनने से रोकना आसान नहीं होगा।

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने की जरूरत है लेकिन उसके लिए यह आसान नहीं होगा। शीर्ष बोर्ड पर निकिता विटियुगोव के शामिल होने से इंग्लैंड की टीम पहले से मजबूत नजर आ रही है। उसके लिए हालांकि गैवेन जोन्स की फॉर्म चिंता का विषय हो सकती है जिन्हें अब तक दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

पंत


लेखक के बारे में