भारत सेपकटकरा में मलेशिया से 0-3 से हारा

भारत सेपकटकरा में मलेशिया से 0-3 से हारा

भारत सेपकटकरा में मलेशिया से 0-3 से हारा
Modified Date: September 22, 2026 / 10:51 am IST
Published Date: September 22, 2026 10:51 am IST

नागोया, 22 सितंबर (भाषा) भारत को मंगलवार को यहां एशियाई खेलों की सेपकटकरा प्रतियोगिता के पुरुष टीम रेगु मुकाबले में मलेशिया के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने शुरुआती मैच में कुछ संघर्ष किया लेकिन बाद में उसकी लय टूट गई और मलेशिया ने 2-1 (15-13, 11-15, 15-6) से जीत दर्ज की।

इसके बाद भारत दूसरे मैच में 0-2 (9-15, 12-15) से हार गया। तीसरे मैच में भी उसे 0-2 (11-15, 5-15) से शिकस्त मिली और इस तरह मलेशिया ने मुकाबला 3-0 से अपने नाम कर लिया।

भारत ने सोमवार को ग्रुप बी के अपने शुरुआती मुकाबले में जापान के खिलाफ 1-2 की हार के साथ अपना अभियान शुरू किया था।

भारत अब ग्रुप बी के अपने अंतिम मुकाबले में फिलिपींस का सामना करेगा।

रेगु सेपकटकरा की तीन खिलाड़ियों वाली स्पर्धा है। यह वॉलीबॉल की शैली का किकिंग खेल है जिसमें खिलाड़ी गेंद को मारने के लिए पैर, घुटने, छाती और सिर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस खेल में हाथ और बांहों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होती।

भाषा सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में