दुबई, 11 सितंबर (भाषा) श्रीलंका ने महिला एशिया कप टी20 के सेमीफाइनल में शुक्रवार को यहां पाकिस्तान को सात गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
गत चैंपियन श्रीलंका का सामना रविवार को होने वाले फाइनल में भारत से होगा।
पाकिस्तान को पांच विकेट पर 130 रन पर रोकने के बाद श्रीलंका ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
श्रीलंका की जीत में हर्षिता समरविक्रमा ने 36 और कविशा दिलहारी ने 33 रन का योगदान दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 59 गेंद में 67 रन की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।
पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने चार विकेट लिए, जबकि सादिया इकबाल और उम्म-ए-हानी को एक-एक सफलता मिली।
भाषा
आनन्द
आनन्द