एशियाई शतरंज चैम्पियनशिप: हर्ष भरतकोटि शीर्ष पर बरकरार

Ads

एशियाई शतरंज चैम्पियनशिप: हर्ष भरतकोटि शीर्ष पर बरकरार

  •  
  • Publish Date - October 31, 2022 / 09:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर हर्ष भरतकोटि यहां एशियाई महाद्वीपीय शतरंज चैम्पियनशिप के ओपन वर्ग के छठे दौर में शीर्ष वरीय और हमवतन जीएम आर प्रगानानंद से ड्रा खेलने के बाद पांच अंक लेकर एकल बढ़त बनाये हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों ने 33 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमति दी। इस तरह भरतकोटि की चार मैचों से चली आ रही जीत की लय थम गयी।

शीर्ष वरीय प्रगानानंद सहित 11 खिलाड़ी भरतकोटि से आधा अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। इसमें लियोन ल्यूक मेंडोंका, कार्तिकेयन मुरली, कोस्तव चटर्जी, एस एल नारायणन, बी अधिबान, एस पी सेतुरमन और अरविंद चिदम्बरन (सभी भारतीय) शामिल हैं।

महिला वर्ग में भारत की जीम पीवी नंधिधा ने हमवतन प्रियन नुटाकी को 61 चाल में हरा दिया जिससे उनके 5.5 अंक हो गये हैं और वह छह दौर के बाद एकल बढ़त बनाये हैं।

नुटाकी और पद्मिनी राउत 4.5 अंकर दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

भाषा नमिता

नमिता