एशियाई खेल के दूसरे दिन दीपक कुमार ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

Ads

एशियाई खेल के दूसरे दिन दीपक कुमार ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

  •  
  • Publish Date - August 20, 2018 / 05:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

जकार्ता। एशियाई खेलों के दूसरे दिन दीपक कुमार ने शूटिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। यह भारत के लिए गर्व की बात है। ज्ञात हो कि पहले दिन भारत ने कुल दो मेडल जीते थे। कुश्ती में बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि शूटिंग में रवि और अपूर्वी ने मिलकर ब्रोन्ज मेडल जीता था। 

 

अब मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत के दीपक कुमार ने  सिल्वर मेडल जीता है। 247.7 स्कोर के साथ वे दूसरे नंबर पर रहे। रवि कुमार भी इसी इवेंट के फाइनल में थे, लेकिन चौथे नंबर पर रहे। चीन के यैंग हाओरन ने गोल्ड मेडल जीता।

 

 

ज्ञात हो कि शूटिंग में मिले  मेडल के बाद भारत की झोली में मेडल बढ़ गए है। इसके साथ ही कबड्डी में भी भारत को  जीत मिली है। 

महिला कबड्डी में भारत ने थाईलैंड को 33-23 से हराया।ज्ञात हो ये भारत की लगातार दूसरी जीत है।

वेब डेस्क IBC24