एशियाई खेल हॉकी : भारतीय पुरूष टीम ने कोरिया को 8-2 से हराया
एशियाई खेल हॉकी : भारतीय पुरूष टीम ने कोरिया को 8-2 से हराया
काकामिगाहारा, 24 सितंबर (भाषा) भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया को 8 -2 से हराया ।
भारत के लिये फॉरवर्ड अभिषेक (14वां और 38वां मिनट), दिलप्रीत सिंह (26वां और 32वां) ने दो दो गोल किये जबकि शिलानंद लाकड़ा (चौथा), सुखजीत सिंह (नौवां), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (11वां) और राजिंदर सिंह (60वां) ने एक एक गोल दागा ।
कोरिया के लिये किम जाएहो (42वां) और किम योंगबोक (52वां) ने गोल किये ।
भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13 . 1 और श्रीलंका को 16 . 1 से हराया था । अब भारत का सामना 26 सितंबर को जापान से होगा ।
भाषा मोना आनन्द
आनन्द

Facebook


