एशियाई अंडर20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप क्वालीफिकेशन स्पर्धा का आयोजन कर्नाटक में

Ads

एशियाई अंडर20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप क्वालीफिकेशन स्पर्धा का आयोजन कर्नाटक में

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 06:00 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 06:00 PM IST

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) अगले महीने हांगकांग में होने वाली एशियाई अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के इच्छुक खिलाड़ियों को 24 से 26 अप्रैल तक कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित तीन दिवसीय आयु वर्ग प्रतियोगिता के दौरान एएफआई द्वारा निर्धारित मानक हासिल करने होंगे।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने रविवार को आगामी एशियाई प्रतियोगिता के लिए चयन मानदंडों की घोषणा की।

देश के शीर्ष एथलीटों के तुमकुर में होने वाली तीन दिवसीय 24वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में भाग लेने की उम्मीद है।

एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 28 से 31 मई तक हांगकांग में आयोजित की जाएगी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता