भारत में होने वाली एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण स्थगित

भारत में होने वाली एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण स्थगित

भारत में होने वाली एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण स्थगित
Modified Date: March 11, 2026 / 03:48 pm IST
Published Date: March 11, 2026 3:48 pm IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अप्रैल में अहमदाबाद में होने वाली एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप को मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

यह महाद्वीपीय प्रतियोगिता पहले एक से 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाली थी लेकिन अब इसे एक महीने से अधिक समय तक आगे बढ़ाकर 12 से 17 मई के बीच आयोजित किया जाएगा।

एशियाई भारोत्तोलन महासंघ (एडब्ल्यूएफ) ने कहा कि यह बदलाव सभी प्रतिनिधिमंडलों की ‘सुरक्षित और सुचारु भागीदारी’ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

एडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र को प्रभावित करने वाली वर्तमान स्थिति के कारण 2026 एडब्ल्यूएफ एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप का कार्यक्रम बदल दिया गया है। ’’

बयान में आगे कहा गया, ‘‘सभी प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षित और सुचारु भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अब यह प्रतियोगिता 12 से 17 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। ’’

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से शुरू संघर्ष के कारण खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में