चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स: पहले दौर में निहाल सरीन से भिड़ेंगे विश्व चैंपियन डी गुकेश
चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स: पहले दौर में निहाल सरीन से भिड़ेंगे विश्व चैंपियन डी गुकेश
चेन्नई, 15 जुलाई (भाषा) विश्व चैंपियन डी गुकेश बृहस्पतिवार को यहां चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स 2026 शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में निहाल सरीन का सामना करेंगे।
इस टूर्नामेंट में आठ ग्रैंडमास्टर डबल राउंड रोबिन प्रारूप में एक-दूसरे का सामना करेंगे।
इस टूर्नामेंट में चार भारतीय और चार विदेशी ग्रैंडमास्टर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 75,00,000 रुपये की इनामी राशि और अहम फिडे सर्किट अंक मिलेंगे।
ड्रॉ के मुताबिक पहले दौर के अन्य मुकाबलों में पिछले सत्र के चैलेंजर विजेता एम प्रणेश सफेद मोहरों के साथ फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा का सामना करेंगे जबकि अर्जुन एरिगेसी का मुकाबला दिमित्री आंद्रेकिन से होगा।
पहले दिन बिना किसी भारतीय खिलाड़ी वाला एकमात्र मैच उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हेन्स नीमन के बीच होगा।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


