आसिफ अली ने दिलायी इस्लामाबाद को 28 रन से जीत

Ads

आसिफ अली ने दिलायी इस्लामाबाद को 28 रन से जीत

  •  
  • Publish Date - June 14, 2021 / 05:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

अबुधाबी, 14 जून (एपी) इस्लामाबाद यूनाईटेड ने लाहौर कलंदर को 28 रन से हराकर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

इस्लामाबाद ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन एक समय उसका स्कोर पांच​ विकेट पर 20 रन था। इसके बाद पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आसिफ अली ने 43 गेंदों पर 75 रन बनाये जिससे दो बार के चैंपियन ने सात विकेट पर 152 रन बनाये।

पीएसएल के इतिहास में यह पहला अवसर था जबकि इस्लामाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इससे पहले 24 अवसरों पर उसने क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया था।

लाहौर की टीम इसके जवाब में 18.2 ओवर में 124 रन पर आउट हो गयी। लाहौर का स्कोर एक समय दो विकेट पर 86 रन था लेकिन उसने 14 रन के अंदर सात विकेट गंवा दिये।

एपी पंत

पंत